गोपालगंज, मार्च 13 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर को भव्य रूप से सजाने की तैयारी चल रही है। मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने बताया कि 19 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इसे लेकर हथुआ राज की ओर से मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, प्रकाश व्यवस्था और सजावट का कार्य कराया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की जा रही है। नवरात्र के दौरान दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और न्यास समिति भी तैयारियों में जुटी हुई है। मंदिर परिसर में आने वाले मार्गों पर बैरिके...