मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया नगर पंचायत स्थित पीपरा थावेवाली मंदिर में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ और जयकारों के बीच शुरू हुई यह शोभायात्रा सरैया होते हुए रेवाघाट पहुंची। वहां आचार्य पंडित गंगेश्वर पांडेय के मंत्रोच्चारण के बीच 551 कलश जलबोझी की गई। जल भरने के बाद श्रद्धालु रेवाघाट से एनएच-722 होते हुए अंबारा, बखरा और मणिकपुर के रास्ते करीब 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पुनः सरैया स्थित थावेवाली मंदिर पहुंचे। पूरे मार्ग में देवी-देवताओं के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शर्बत की व्यवस्था की गई थी। मौके पर उपस्थित पूजा समिति के महेश भगत, राधामोहन भगत, राधेश्याम राय, दि...