मुंगेर, मार्च 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शहर से लेकर गांव तक चैत्र नवरात्र को लेकर धार्मिक आस्था की बयार बह रही है। गालिमपुर, बागेश्वरी, गोबड्डा, प्रसंडो, मुजफ्फरगंज, बेगमपुर, रमनकाबाद समेत नगर के नंदलाल बसु चौक और कन्या मध्य विद्यालय के समीप चैती दुर्गा मंदिर में भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। दुर्गा सप्तशती के मंत्र से माहौल पुलकित नजर आ रहा है। वहीं संध्या महाआरती के लिए धर्मानुरागियों कि आस्था विभिन्न दुर्गा मंदिरों में धार्मिक अलख जगा रहा है। नगर के बड़ी दुर्गा मंदिर में दस दिनों तड़क चलने वाली महाआरती का शुभारंभ गुरुवार की देर शाम श्रद्धा भाव के साथ किया गया। समाजसेवी एवं डिप्टी सीएम के भाई ई. रोहित चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर महाआरती का शुभ उद्घाटन एवं शुभारंभ किया।वैदिक विधान से पुजारी पंडित सुभाष झा ने पूजन करा...