चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की भक्तों ने की पूजा
बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को भक्तों ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही देवी-मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखाई दी। भक्तजन पूरे श्रद्धाभाव के साथ मां के चरणों में माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते नजर आए। भानपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध बैड़वा समय माता मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने मां के दरबार में पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा। शाम तक दर्शन का सिलसिला लगातार चलता रहा। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, धूप, अगरबत्ती और कपूर चढ़ाकर मां से सुख-शांति की कामना की। व्रतधारी भक्तों ने भी मां की आराधना में लीन होकर परिवार की समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.