बिजनौर, मार्च 26 -- चांदपुर। चैत्र नवरात्र की सप्तमी को मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की विशेष आराधना की गई है। बाईपास रोड स्थित महाभारत कालीन सिद्ध पीठ मां काली मंदिर में मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां काली मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बुधवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि को फूल, फल और मिठाई अर्पित की। मां की आरती के दौरान मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। मंदिर परिसर में मेला भी लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...