चैत्र नवरात्र के समापन पर कलश विसर्जन , हाथी पर मां दुर्गा की हुई विदाई
साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। नवरात्र के दसवें दिन शनिवार की सुबह मंदिरों में विजय दशमी पर पूजा अर्चना हुई। शहर के सकरूगढ़ भारतीय कला मंदिर चैती दुर्गा मंदिर, रसूलपुर दहला चैती दुर्गा मंदिर, चौक बाजार दुर्गा मंदिर व जिरवाबाड़ी तुरी टोला चैती दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का पूजन कर दही चूड़ा का भोग लगाया गया। मौके पर मां दुर्गा को महिलाओं ने खोइंचा चढ़ाकर व सिंदूर लगाकर, अपराजिता पूजन कर विधिवत विदाई दी। ढोल नगाड़े व गाजेबाजे के साथ मंडप से पूजा कमेटी के सदस्यों ने स्थानीय गंगा पहुंचकर कलश विसर्जन किया । आचार्य रंजय शास्त्री ने बताया कि मां दुर्गा का आगमन पालकी पर हुआ । यह सामान्य या मिश्रित फलदायी माना जाता है। दूसरी ओर माता रानी का प्रस्थान हाथी पर हुआ, जो शुभ व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। फोटो 3, कलश विसर्जन को गंगा घाट पर पहुंचे चैती द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.