जौनपुर, मार्च 19 -- जौनपुर। पूर्वांचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भोर में चार बजे मंगला आरती के बाद मन्दिर का कपाट खुलने के पूर्व देवी भक्त कतार में लग गए थे। भोर में मंदिर के महंत विवेकानंद ने माता रानी का फूलों से श्रृंगार करके मंगला आरती की। मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही मातारानी के भक्तों की लम्बी कतार लग गई थी। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन और माता रानी के जयकारों था घंटे घड़ियाल की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। नवरात्र के पहले दिन ही पूर्वांचल के कोने-कोने से आये श्रद्धालु बच्चों का मुंडन संस्कार कराकर कढ़ाही चढ़ाने में लगे हैं।उधर देव...