चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन में जिले को मिली तीन नई गौशाला की सौग़ात
अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरूवार को जिले को तीन नई गौशालाओं की सौगात मिल गई। मेयर, विधायक व नगरायुक्त ने ग्राम अजितपुर आसना, भकरौला और दौलरा निरपाल में नई गौशालाओं का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। लगभग 4.80 करोड़ की लागत से इन गौशालाओं का निर्माण होगा। मेयर प्रशांत सिंघल, विधायक कोल अनिल पाराशर, नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगरीय क्षेत्र में निराश्रित गौवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से वार्ड संख्या-23 के अंतर्गत ग्राम अजीतपुर आसना, ग्राम भकरोला एवं ग्राम दौलरा निरपाल में तीन नई गौशालाओं के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा पूर्व में तीन नई गौशालाएं स्थापित किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस दौरान पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा पार्षद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.