जौनपुर, मार्च 20 -- जौनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। किसी ने एक दिन तो बहुत से लोगों ने नौ दिनों का व्रत रखा है। देवी भक्तों ने घरों में विधि विधान से कलश स्थापित कर पूजन अर्चन शुरू कर दिया है। पूर्वांचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम में नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ रही। मैहर मंदिर परमानतपुर में सुबह मां शारदा मैहर वाली का भव्य शृंगार किया गया। दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां शाम को भी लोगों ने दर्शन पूजन किया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में घर-घर कलश स्थापित कर भगवती दुर्गा का पूजन अर्चन शुरू कर दिया गया है। जिस घर में कलश स्थापित किया गया है उस घर की महिलाएं नौ दिनों का व्रत रखी हैं। बहुत से लोग नवरात्र के पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। पह...