लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्र के पहले दिन नगर के मंदिरों में आस्था का जन सैलाब उमड़ा, जहां सुबह तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। माँ दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा और घट स्थापना के साथ श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की, जिससे मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठे। नगर के पांडे बाबा मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं सम्पूर्णानगर में भी नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। सुबह पांच बजे से ही कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों ने बारी-बारी से मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। नवरात्र के पावन अवसर पर कस्बा सहित क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.