संवाददाता, मार्च 15 -- वर्ष प्रतिपदा तदनुसार 19 मार्च से एक तरफ जहां राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन हो रहा है तो दूसरी तरफ उसी तिथि से चैत्र रामनवमी मेला का भी शुभारम्भ हो रहा है। इसी तिथि से वासंतिक नवरात्र का भी शुभारम्भ हो जाएगा। इसके अलावा वर्ष प्रतिपदा हिंदी नववर्ष का पहला दिन है। ऐसे स्वाभाविक रूप से रामलला के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ेगी जो कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व जिला प्रशासन के लिए चुनौती हो सकती है। श्रद्धालुओं की इसी भीड़ को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में तय किया गया कि नवरात्र के प्रथम दिन वीआईपी पास के जरिए दर्शन निषिद्ध कर दिया गया है लेकिन आम श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन मार्ग से होने वाले दर्शन को बाधित नहीं किया जाएगा। निरंतर जारी रखेंगे। श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.