जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। चैत्र नवरात्र के पंचमी तिथि पर सोमवार की सुबह नवरात्रि के पांचवें दिन विधि विधान से स्कंदमाता की पूजा की गई। मनोकामना मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मां के भक्तों ने नवरात्र पर पर स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। वहीं मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि है षष्ठी तिथि पर माता दुर्गा को बिल्व निमंत्रण भेजा जाएगा और अगले तीन दिन महासप्तमी, महाअष्टमी और महा नवमी को देवी दुर्गा की विधिवता पूजा की जाएगी। पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि बिल्व निमंत्रण' आदर्श रूप से षष्ठी के दिन सायंकाल के दौरान किया जाता है। लेकिन यदि षष्ठी तिथि के दौरान सायंकाल प्रबल नहीं होता है, तो इसे पंचमी तिथि के सांयकाल के दौरान किया जाना चाहिए। दुर्गा पूजा की शुरुआत बिल्व निमंत्रण के दिन से होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...