मधुबनी, मार्च 21 -- मधुबनी। आस्था और विश्वास का महापर्व चैत नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को विधि विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। जगह जगह पूजा स्थल पर मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ वातावरण। शहर के चकदह, गंगासागर काली मंदिर एवं सूड़ी स्कूल परिसर में चैत नवरात्र की पूजा की जा रही है। मां चंद्रघंटा की पूजा से जीवन में सफलता मिलती है और सभी परेशानियां दूर होती हैं। सुबह से देवी मंदिरों एवं घरों में लोग विधि विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा कर रहे थे। दुर्गासप्तशती के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया है। शाम में देवी मंदिरों में धूप व दीप दिखाने को भीड़ उमड़ने लगी है। स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी पंडित पंकज झा शास्त्री ने बताया कि मां चंद्रघंटा की वास्तविकता एक पौराणिक और आध्यात्मिक प्रतीक है, जो नवरात्रि के तीसरे दिन पूजी जाने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.