बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने भोर से ही मंदिरों में पहुंचकर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धालु सामूहिक पाठ व आरती कर परिवार, समाज के कल्याण की कामना की। लालगंज क्षेत्र के बलुआ समय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस तैनात रही। शहर के केडीसी स्थित दुर्गा मंदिर, आवास विकास स्थित काली माता मंदिर, रौता चौराहा दुर्गा मंदिर, स्टेशन रोड स्थित काली मंदिर, डारीडीहा स्थित दुर्गा मंदिर, बैरिहवा स्थित काली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालु वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से नारियल, चुनरी चढ़ा कर मां दुर्गा की आराधना की। श्रद्धालुओं ने धूप दीप ...