चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की भक्ति में सराबोर हुआ शहर,मंदिरो में गूंजे जयकारे
रामपुर, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में पूरे श्रद्धा भाव और उल्लास के साथ मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे और विधि-विधान के साथ माता की आराधना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में नवरात्र को लेकर जागरण और भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें भक्तों की खासा भीड़ दिखाई दे रही है। मंदिरों में सुबह तड़के ही घंटे घड़ियालों के बजने की आवाज शुरू हो जाती है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है। शनिवार को मां चंद्रघंटा को सबसे प्रिय केसर और साबुतदाने की खीर का भोग लगाया गया। भक्तों ने विधि विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा की और उसके बाद जाप किया। भक्त भोर में ही मंदिरों की तरफ जाते दिखे। मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। दिनभर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.