रामपुर, मार्च 24 -- रामपुर में भक्तों ने मंगलवार को मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की अराधना की। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से मां के छठे स्वरूप कात्यायनी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और सुख समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिरों में मां के भजनों की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं में इसको लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया। भक्तों ने माता का रोली से तिलक कर पुष्प व फल अर्पित कर नवरात्र व्रत कथा और दुर्गा चालिसा का पाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...