सीवान, मार्च 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना लोग कर रहे हैं। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा के विशेष महत्व को देखते हुए रविवार को देवी कूष्मांडा की पूजा-अर्चना हुई। शहर के कचहरी दुर्गा मंदिर व रजिस्ट्री कचहरी काली मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन लोग पट खुलने के साथ पूजा करने के लिए पहुंचते रहे। लाल फूल, फल, चुनरी, सिंदूर आदि चढ़ाकर देवी की आराधना की गई। पूजा के उपरांत मां जगजननी जय-जय की जयघोष के साथ आरती संपन्न कर प्रसाद का वितरण किया गया। शुक्ला टोली हनुमान मंदिर के आचार्य पं. नीतीश दुबे ने बताया कि मां कूष्मांडा सृष्टि की आदि शक्ति हैं। इनकी आराधना करने से रोक, शोक व कष्ट दूर होते हैं, साथ ही आयु, यश, स्वास्थ्य व समृद्धि की प्राप्ति जीवन में होती है। आचार्य ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.