शामली, मार्च 22 -- रविवार को चैत्र नवरात्र के चौथे दिन जनपद भर में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा की तथा सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के इस विशेष दिन का धार्मिक महत्व भी काफी अधिक माना जाता है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से पूरे ब्रह्मांड की रचना की थी, इसलिए उन्हें सृष्टि की रचयिता भी कहा जाता है। इसी कारण इस दिन उनकी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के बीच दर्शन कर पूजा-अर्चन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.