रामपुर, मार्च 22 -- रामपुर में मां भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा का पूजन किया और सुख समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिरों में मां के भजनों की गूंज सुनाई दी। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को जिले भर में मां भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं में इसको लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया। भक्तों ने माता का रोली से तिलक कर पुष्प व फल अर्पित कर नवरात्र व्रत कथा का पाठ किया। इसके बाद आरती व दुर्गा चालीसा के पाठ के साथ ही अज्ञारी पूजन किया। अज्ञारी में श्रद्धालुओं ने हवन सामग्री के साथ ही धूप, कपूर, लौंग, सूखे मेवा, मिश्री-मिष्ठान, देशी घी के साथ आहुति देकर पूजन किया। इसके साथ ही कई श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तसती का पाठ भी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.