बिजनौर, मार्च 27 -- चांदपुर। नगर और क्षेत्र में शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की राम नवमी श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर हवन-पूजन एवं विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। घर-घर में कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए। भाजपा नेता अरविंद कुमार पप्पू चेयरमैन द्वारा तहसील के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर राम नवमी के उपलक्ष्य में विधि-विधान से पूजन कराया गया। करीब 500 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराने के साथ उपहार भेंट किए गए। वहीं, पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धर्म लाभ उठाया। वहीं, नगर के देवी मंदिर पर रामनवमी पर काफी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। भंडारे में अनिल गुप्ता, अर्पित कुमार गोयल, आशु गोयल, हर्षित बहादुर आर्य,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.