मिर्जापुर, मार्च 19 -- चुनार/मिर्जापुर। वासंतिक नवरात्र के प्रतिपदा तिथि पर गुरुवार को क्षेत्र के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर में मां के दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर में मंगला आरती से पहले ही भक्तों की लंबी लाइन लग गई। मंगला आरती के बाद आम भक्तों के लिए मातारानी के कपाट खोल दिया गाया। हाथ में नारियल, चुनरी, गुड़हल के लाल फूलों की माला लिए जय माता दी के जयकारा लगाते गर्भगृह में पहुंचकर विविध पुष्प मलाओं से सजे मां की शैलपुत्री स्वरूप के दर्शन कर निहाल हो गए। भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.