बिजनौर, मार्च 27 -- नजीबाबाद। दुर्गा अष्टमी पर नगर के टीला स्थित संतोषी माता मंदिर, महाकाली मंदिर व प्राचीन महाकाली मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। दुर्गा अष्टमी पर श्रद्वालुओ ने घरों में मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस अवसर पर भक्तों ने कन्याओं को हलवा पूरी व चने का भोग लगाकर उनके चरण छू कर आर्शीवाद प्राप्त किया। दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं के पूजन के लिए श्रद्धालुओं कन्याओं की प्रतीक्षा करते नजर आये। नौ देवीयों के रूप में दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालु अपने घर पर कन्याओं का पूजन करते है। श्रद्धालुओं ने अष्टमी को व्रत परायण किया और कन्या पूजन कर उन्हे भोजन कराया। ------------------अष्टमी पर देवी स्वरूप कन्याओं को जिमायानजीबाबाद। चैत्र नवरात्र के व्रत रखने वाले अधिकांश भक्तों यानि म...