शामली, मार्च 27 -- गुरूवार को चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर्व धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा अर्चना कर हलवा पुरी, नारियल, चुनरी व श्रृंगार का सामान अर्पित कर परिवार की सुख शांति की प्रार्थना की। देवी मंदिर अटठे वाला में श्रद्धालुओं की भारी भीड लगी। लंबी लंबी लाईनों में लगकर श्रद्धालु महिलाओं व पुरूषों ने माता रानी के दरबार में मत्था टेका और मनोकामनाऐं मांगी। कन्याओं को भोजन कराने के पश्चात की श्रद्धालुओं ने व्रत खोला। गुरूवार को दुर्गा अष्टमी जिसे महा अष्टमी भी कहते हैं मनाई गई। कुछ श्रद्धालुओं ने सभी दिन व्रत रखे तो किसी ने पहला और आखिरी व्रत रखा। दुर्गाष्टमी पर सबसे अधिक भीड़ सिद्धपीठ देवी मंदिर मां आट्ठे वाला में रही। यहां सुबह चार बजे ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो...