कौशाम्बी, मार्च 17 -- मां जगत जननी की विशेष भक्ति का दिन नवरात्र गुरुवार प्रतिपदा से शुरू हो रही है। इसे लेकर जहां लोगों मां के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर दुकानदारों ने उपवास समेत मां को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद नारियल, बतासा, चुनरी आदि बड़े पैमाने पर दुकानों में डम्प कर लिया है। इतना ही नहीं लोग व्रत में प्रयोग किये जाने वाले फलाहारी सामानों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। चेत्र माह की नवरात्र इस बार पूरे नौ दिन की होगी। इस दौरान भक्तों द्वारा नौ तो कुछ भक्तों द्वारा प्रतिपदा व अष्टमी व्रत रखा जाता है। भक्ति के इस पर्व को लेकर जिले भर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने के लिए पुरोहित को सहेज रहे हैं तो दूसरी ओर मां की भक्ति में लगने वाले प्रमुख सामानों की खरीदारी ...