हाजीपुर, मार्च 19 -- नौ देवियों के साथ 10 महाविद्याओं की होगी पूजा देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से बनेगा विशेष संयोग चैत्र नवरात्र में की गई देवी आराधना,व्रत और साधना का विशेष फल भगवानपुर। संवाद सूत्रचैत्र नवरात्र आज से शुरू हो रहा है। इसी समय देवगुरु बृहस्पति भी मार्गी होंगे। आचार्य सुजीत शास्त्री (मिट्ठू बाबा) ने कहा कि गुरुवार का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है, जो ज्ञान, धर्म और आध्यात्मिक उन्नति के कारक हैं। ऐसे में गुरुवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि में की गई देवी आराधना, व्रत और साधना का विशेष फल प्राप्त होगा। मिट्ठू बाबा ने कहा कि भारतीय सनातन धर्म परंपरा में चैत्र नवरात्र सनातनी नववर्ष के आरंभ में मनाया जाता है। नवरात्र में कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। ऐसा अन्य नवरात्र में नहीं होता है। नवरात्र के बीच भगवान विष्णु ...