देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। मां दुर्गा को समर्पित नौ दिन का पर्व चैत्र नवरात्र गुरूवार से शुरू हो जाएगा। पहले दिन श्रद्धालु मां शैलीपुत्री की पूजा-अर्चन करेंगे। माता के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। जगह-जगह मंदिर परिसर की साफ-सफाई और उसे संजाने धजाने का काम पूरा कर लिया गया है। बुधवार को पूरे दिन लोग बाजार में चुनरी और नारियल आदि पूजन सामग्री की खरीदारी करने में जुटे रहे।चैत्र नवरात्र का हिंदू समाज में विशेष स्थान है। गुरूवार से माता का नवरात्र शुरू हो रहा है। इसकी तैयारी श्रद्धालुओं ने तीन दिन पहले ही शुरू कर दी थी। घरों में मईया के गीत बजने शुरू हो गए हैं। कई घरों में भोजन में लहसुन व प्याज पड़ने बंद हो गए हैं। नवरात्र में हर कोई माता की कृपा पाने को उत्सुक है। शहर के देवरही मंदिर पर विशेष तैयारी की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.