बुलंदशहर, मार्च 18 -- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष और नवरात्र का शुभारंभ आज गुरुवार से हो रहा है। प्रथम नवरात्र को शुभ मुहूर्त में घर और मंदिरों में कलश स्थापना होगा। प्रथम नवरात्र को मां दुर्गा के मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा-अर्चना होगी। मंदिरों को बुधवार को आकर्षक ढंग से रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। बाजार में नवरात्र उपवास के लिए खाद्यान्न एवं पूजन के सामान की श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। गुरुवार से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर साधकों ने तैयारी पूरी कर ली है। साधक दुर्गा सप्तशती का पाठ और दुर्गा चालीसा का पाठ करेंगे। नगर के भवन देवी मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, साठा स्थित अति प्राचीन श्री राजराजेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, गंगा मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, मंशा देवी मंदिर, श्री गायत्री संस्कार पीठ, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.