गिरडीह, मार्च 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र गुरूवार से शुरू होगा। पूरे 9 दिनों तक चलने वाली मां दुर्गा की आराधना गुरूवार से शुरू होगी। नवरात्र के पहले दिन माता दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। इधर चैत्र नवरात्र को लेकर बुधवार को बाजार में चहल पहल रही। पूजन सामग्री, फल, फूल और श्रृंगार के सामानों की खरीदारी लोगों ने की। शहर के मोहलीचुआं, कोलडीहा, गांधी चौक सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है। इन जगहों पर गुरूवार से चैत्र नवरात्र का पाठ शुरु होगा। इसको लेकर पूजा कमेटी के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरूवार को श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ उपवास और भक्तिमय माहौल में माता के नौ स्वरूपों की पूजा शुरु करेंगे। नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ जाएगी। कलश, नारियल, चुनरी, अगरबत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.