फतेहपुर, मार्च 18 -- फतेहपुर। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन और अनुष्ठान के महापर्व चैत्र नवरात्र की गुरुवार से शुरुआत हो गई। अब श्रद्धालु कलश रखकर मातारानी की आराधना करेंगे। नवरात्र से पहले बुधवार को बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने में लोग व्यस्त रहे। वहीं घर और मंदिरों में दिनभर तैयारियां चलती रहीं। बाजारों में पूजन सामग्री सहित अन्य सामानों की खरीदारी के लिए भीड़ जुटी रही। शहर के हरिहरगंज, देवीगंज, राधानगर, चौक, पत्थरकटा चौराहा समेत अन्य स्थानों में सजी पूजन सामग्री की दुकानों पर कोई मातारानी की चुनरी, वस्त्र तो कोई श्रृंगार की सामग्री खरीदते नजर आया। मातारानी के वस्त्र 50 से लेकर 1100 रुपये में बिक रहे थे। खास कढ़ाई, स्टोन वर्क, जरी-बार्डर से सजे वस्त्र लोगों को आकर्षित कर रहे थे। इसके साथ ही धूपबत्ती, देशी घी, बताशा, कपूर, लौंग आदि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.