मऊ, मार्च 21 -- मऊ, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को शक्ति के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन-अर्चन जिले भर के देवी मंदिरों में भक्तों ने उत्साह के साथ किया। भोर से ही देवी मंदिरों में पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रहीं। घर या मंदिर पर कलश स्थापना कराए श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से या कुछ लोग स्वयं दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ किया। सर्वत्र गूंजते दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से पूरा वातावरण सात्विक हो चला है। नवरात्र के दूसरे दिन भी समस्त देवी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जय माता दी के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन माता के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का पूजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.