बगहा, मार्च 22 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र पर मदनपुर देवी स्थान में हजारों की भीड़ के पहुंचने की संभावना है । ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको लेकर मंदिर परिसर में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। वहीं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको लेकर नौरंगिया थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने मदनपुर देवी स्थान पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। नौरंगिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मदनपुर देवी स्थान व आस-पास के क्षेत्रों में वाहन जाने के लिए सोमवार से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंदिर में पूजा-पाठ करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में कैमरा भी लगा दिया जाएगा। सोमवार को पूजा समिति , स्थानीय दुकानदार व नौरंगिया ...