देवघर, मार्च 20 -- देवघर कार्यालय संवाददाता चैत्र नवरात्र के पावन अवसर को लेकर बाबानगरी का माहौल भी भक्तिमय हो गया है। चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा तिथि पर शहर से लेकर गांव तक के विभिन्न देवी मंडपों में विधि-विधान के साथ कलश स्थापन किया गया। बाबा वैद्यनाथ की नगरी अब शक्ति की उपासना में डूबी नजर आ रही है। देवघर के दर्जनों मोहल्लों और मंडपों में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किए गए। शहर के विभिन्न देवी मंडपों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। देवी मंडपों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ​दुर्गा सप्तशती के पाठ से पूरा वातावरण शुद्ध और आध्यात्मिक हो गया है। बाबा वैद्यनाथ मंदिर स्थित मां पार्वती मंदिर और अन्य देवी मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। नगर के घड़ीदार घर, भुरभुरा मोड़ स्थित हृदयापीठ, कचह...