हमीरपुर, मार्च 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। गुरुवार से शुरू होने वाली चैत्र नवरात्र को लेकर शहर के देवी मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। चौरा देवी, गौरा देवी, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर समेत अन्य देवी मंदिर जगमगा रहे हैं। नवरात्र को लेकर महिलाओं, युवतियों समेत युवाओं में भी उत्साह नजर आ रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुभाष बाजार मंडी परिसर में भव्य मां का दरबार सजाया जा रहा है। जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की स्थापना की जाएगी और नौ दिनों तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों में भी देवी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।शहर से लेकर गांव तक चैत्र नवरात्र को लेकर भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है। पूजन पाठ की सामग्री लेने के लिए महिलाओं की भीड़ बाजार में लगी नजर आई। कोई घर में मां दुर्गा की स्थापना के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.