मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी, मोसं। धर्म की जय, अधर्म का नाश, प्राणियों में सद्भावना व विश्व के कल्याण की मंगलकामना के साथ वासंतिक नवरात्र का त्योहार जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। माता के दसवें स्वरूप की हुई पूजा अर्चना: वासंतिक नवरात्र की दशमी तिथि पर नगर के दुर्गा मंदिरों तथा पूजा पण्डालों में माता के दसवें रुप नवदुर्गा की पूजा की गयी। इस अवसर पर माता दुर्गा सहित सभी देव प्रतिमाओं के दर्शन- पूजन के लिए नगर के कचहरी चौक स्थित जगदम्बा आनंद धाम मंदिर, अम्बिका नगर के पराम्बा शक्तिपीठ, चांदमारी दुर्गा मंदिर, मेन रोड मंदिर ,मीना बाजार शाकंभरी दुर्गा मंदिर सहित नगर के सभी दुर्गा मंदिरों और पूजा पण्डालों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही लगी थी। लोगों ने उपवास रख और माता की पूजा कर परम्परागत तरीके से विजयादशमी का त्योहार मनाया।भक्तों ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.