बिजनौर, मार्च 19 -- नूरपुर। हिंदी नवसंवत सत्र व चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओ का मंदिरों पर तांता लगा रहा। गुरुवार को प्राचीन शिव मंदिर, बड़ा शिव हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, ब्लॉक परिसर के मंदिर तथा मां कात्यायनी मंदिर गोहावर में हिंदी नववर्ष के नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं प्रातः से ही तांता लगा रहा। रिमझिम वर्षा के बीच सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। नूरपुर के शिव हनुमान मंदिर में पंडित सुरेश झा ने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...