नई दिल्ली, मार्च 18 -- नवरात्रि के नौ दिन घर में एक अलग ही माहौल रहता है। पूजा-पाठ और व्रत की तैयारियों में दिन कब बीत जाता है, पता ही नहीं लगता। इस दौरान रसोई का काम भी थोड़ा सा बढ़ जाता है क्योंकि अलग से फलाहारी खाने की तैयारियां भी करनी पड़ती हैं। कभी आलू उबालना, साबूदाना या कुट्टू से कोई डिश तैयार करना, इनमें काफी टाइम लग जाता है। हालांकि कुछ छोटी-छोटी तैयारियां ऐसी हैं जिन्हें पहले से कर लेंगी तो काफी सारा टाइम सेव हो जाएगा। चीजों को करने का सही तरीका पता हो और टाइम मैनेजमेंट करना आ जाए तो नवरात्रि में आपका काम सही भी होगा और जल्दी भी। तो चलिए नवरात्रि से जुड़ी कुछ किचन टिप्स जान लेते हैं, जो आपके काफी काम आने वाली हैं।नवरात्रि स्पेशल किचन टिप्स, टाइम भी सेव होगा 1) नवरात्रि व्रत के लिए आलू उबालकर फ्रिज में स्टोर कर लें। आलू रखे हुए ...