नई दिल्ली, मार्च 15 -- हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होगी। इस दिन से घटस्थापना के साथ ही मां दुर्गा की पूजा शुरू होगी। नवरात्र के दौरान भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दौरान माता रानी के भक्त व्रत भी रखते हैं। चैत्र नवरात्र को हिंदू नववर्ष की शुरुआत का समय भी माना जाता है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन- पंचांग के अनुसार इस बार अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग एक ही दिन पड़ रहा है। इस साल 26 मार्च को ही अष्टमी-नवमी का संयुक्त पूजन, कन्या पूजन और हवन किया जाएगा। राम नवमी 26 मार्च क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.