बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी रामप्रसाद त्रिपाठी ने बताया की चैत्र नवरात्रि 19 मार्च दिन गुरुवार को प्रारंभ होकर 27 मार्च दिन शुक्रवार को समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि नवरात्रि का सामूहिक संकल्प 18 मार्च दिन बुधवार को शाम छह बजे मंदिर परिसर में होगा। नवरात्रि में प्रतिदिन जप, यज्ञ एवं सायं काल छह बजे से सत्संग का आयोजन होगा। बताया कि 27 मार्च को नवमी का हवन एवं 28 को दसवीं में पूर्णाहुति एवं सामूहिक सहभोज (भंडारा) का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...