आगरा, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन देवी के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शहर के चामुंडा देवी मंदिर व सोरों के गांव भोगपुर में हजारों भक्तों ने सोमवार को दर्शन किए। मंदिरों पर भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान किए और शाम के समय आयोजित भव्य आरती में भागीदारी कर परिवार की खुशहाली की कामना भी की है। सोमवार की सुबह से ही शहर के चामुंडा मंदिर पर देवी के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए महिला एवं पुरूषों की अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी। भक्तों ने मंदिर में पूजा व देवी के दर्शन करने के बाद परिसर में रखे हवन कुंड में आहूति भी दी। सोरों के गांव भोगपुर में भी दिल्ली, बदायूं, अलीगढ़ व हाथरस जनपदों से लोग दर्शन करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.