आगरा, मार्च 23 -- चैत्र नवरात्रि में चौथे दिन भक्तों ने देवी के स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। शहर के चामुंडा देवी मंदिर व सोरों के गांव भोगपुर में स्थित देवी मंदिर में देवी के भक्त आस-पास के जनपदों से पूजा करने व दर्शन करने के लिए पहुंचे। चैत्र नवरात्रि में लोग देवी की भक्ति में लीन होकर घरों व मंदिरों में पूजा कर रहे हैं। रविवार की सुबह शहर के चामुंडा मंदिर में देवी के स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अचर्ना करने के लिए भक्त सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर में भक्तों ने देवी की पूजा करने के बाद हवन कुंड में आहूति भी दी। सोरों के गांव भोगपुर में स्थित देवी मंदिर पर भी लोग आस-पास के क्षेत्रों से आकर धार्मिक अनुष्ठान व पूजा अर्चना कर रहे हैं। सोरों के बटुकनाथ देवी मंदिर, ग्राम देवी मंदिर व नवदुर्गा मंदिर, सहावर, गंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.