आगरा, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तों ने देवी मंदिरों में जाकर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा की। नवरात्रि में देवी के भक्त व्रत रखकर घरों व मंदिरों जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं। शहर व कस्बों के मंदिरों में शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में भक्त देवी की पूजा करने पहुंचे। शुक्रवार की सुबह से ही भक्त शहर के चामुंडा मंदिर में देवी के स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर के बाहर दुकानों से भक्तों ने प्रसाद, चुनरी व पूजा सामिग्री खरीदी और मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में स्थित हवन कुंड में पूजा सामिग्री चढ़ाकर आहूति दी। सोरों के बटुकनाथ देवी मंदिर, ग्राम देवी मंदिर, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा व अमांपुर के मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की। गंजडुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.