बिजनौर, मार्च 26 -- चांदपुर। नगर के देवी मंदिर में आयोजित चैत्र नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत चल रही रासलीला में वृंदावन से आए कलाकारों ने संत नरसी मेहता के जीवन पर आधारित प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने देर रात तक लीला का आनंद लिया। नगर के देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजित रासलीला में वृंदावन से पधारे राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा नरसी चरित्र का मंचन किया गया। कलाकारों ने संत नरसी मेहता के जीवन की भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लीला में दर्शाया गया कि गुजरात के जूनागढ़ निवासी नरसी मेहता बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त थे। वे हर समय कृष्ण-लीला के भजन गाते और आनंद में नृत्य करते रहते थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.