संभल, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। संभल स्थित चामुंडा देवी मंदिर और बहजोई के मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु घंटों लाइन में लगकर माता के दर्शन करते नजर आए। कई भक्तों ने व्रत रखकर माता रानी से अपनी मनोकामनाएं मांगीं। वहीं महिलाओं ने मंदिरों में भजन-कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। प्रशासन की ओर से भी मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नवरात्रि के इस पावन अवसर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.