मधेपुरा, मार्च 21 -- चौसा। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर 19 मार्च से ही चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापित कर नौ दिवसीय पूजा-अर्चना शुरू कर दी गयी है। नवरात्रि पर शुरू की गयी पूजा अर्चना से इलाके में भक्तिमय वातावरण बना है। फुलौत चिरौरी पंचायत के भवनपुरा टोला में चैत्र नवरात्रि पर आयोजित होने वाली तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेला को लेकर मंदिर में कलश स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी गयी है। नवरात्रि को लेकर मुख्य बाजार चौसा, फुलौत, कलाससन, लौआलगान, भटगामा, अरजपुर सहित विभिन्न जगह में लोगों ने अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापित कर चैत्र नवरात्रि की पूजा अर्चना शुरू कर दी है। वही रामनवमी त्योहार को लेकर मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों की बाजारों में चहल-पहल तेज हो गयी है। बाजार में रामनवमी को लेकर भगवा झंडा, सिंदूर, अगरबत्ती, मिठाई सहित पूजा से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.