शामली, मार्च 27 -- कांधला। शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि नवमी के पावन अवसर पर नगर के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने नवमी तिथि को कन्या पूजन कर अपने नौ दिन के व्रत को पूर्ण किया। इस दौरान छोटी-छोटी कन्याओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला, जो पूरे कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना रहा। नवरात्रि के समापन के रूप में नवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा के साथ कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। नगर के दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिर को फूलों और झालरों से सजाया तथा माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कन्या पूजन के दौरान 2 से 10 वर्ष की आयु की छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, तिलक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.