चैत्र नवरात्रि को लेकर मां चीहरी पीठ मंदिर में तैयारी तेज, 18 मार्च को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा
गोड्डा, मार्च 16 -- पथरगामा प्रतिनिधि । चैत्र नवरात्रि मेला को लेकर प्रसिद्ध मां चीहरी पीठ मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला समिति द्वारा विभिन्न प्रकार के इंतजाम किए जा रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि के दौरान दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेला समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने बताया कि 18 मार्च को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा सुंदर नदी से प्रारंभ होकर पथरगामा के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मां चीहरी पीठ मंदिर परिसर पहुंचेगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और श्रद्धालु अपने सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन माता रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.