कटिहार, मार्च 24 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। चैत्र नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ रणवीर कुमार, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तथा बीपीआरओ फरीदा अहमद शामिल रहे। मार्च थाना परिसर से शुरू होकर हॉस्पिटल मोड़, पाल टोला एवं मुख्य बाजार क्षेत्र होते हुए विभिन्न संवेदनशील स्थानों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुआ। एसडीओ त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर यदि कोई भड़काऊ या सौहार्द बिगाड़ने वाला संदेश मिले, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.