सीवान, मार्च 31 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के महुआरी गांव में चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूरे गांव में सुबह से ही धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ विदाई दी गई। प्रतिमा विसर्जन महुआरी स्थित शिव मंदिर के समीप गंडकी नदी में संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदा कर अगले वर्ष पुनः आगमन का निमंत्रण दिया। विसर्जन से पूर्व पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन, पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से मां की आराधना की और परिवार, गांव तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मां दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.