उरई, मार्च 19 -- उरई। चैत्र नवरात्र पर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने बैरागढ़ स्थित शक्तिपीठ, मां रक्तिदन्तिका एवं अक्षरा माता मंदिर पर पहुंच व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसरों में सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रख सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सफाई, शौचालय व्यवस्था, प्रकाश एवं पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.