आगरा, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तों ने देवी के मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के चामुंडा देवी मंदिर व सोरों के गांव भोगपुर में स्थित देवी मंदिर पर देवी के भक्त आस-पास के जनपदों से पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। नवरात्रि में शहर के साथ ही कस्बों में स्थित प्रमुख देवी मंदिरों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। शनिवार की सुबह से ही शहर के चामुंडा मंदिर में देवी के मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की कतारें दिखीं। कासगंज के साथ ही आस-पास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना, बच्चों के मुंडन कराने के लिए पहुंच रहे हैं। चामुंडा मंदिर व सोरों के भोगपुर में स्थित देवी मंदिर पर नवरात्रि में...